वाराणसी: शाम की गंगा आरती और घाटों पर बहती ठंडी-ठंडी हवा आपके मन को एक अलग ही सुकून देती है.
सारनाथ: शांत बौद्ध स्तूप और सुंदर बाग आपको भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर एक नई ताजगी देते हैं.
कैमूर की पहाड़ियां: बिहार की इन हरी-भरी पहाड़ियों के नजारे किसी हिल स्टेशन से कम नहीं हैं, जो ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए बेस्ट हैं.
तेल्हर कुण्ड: पहाड़ की ऊंचाई से गिरता सफेद दूध जैसा पानी और नीचे नीला कुण्ड, यह दृश्य देख आप अपनी सुध-बुध खो बैठेंगे.
चुनार किला: गंगा के किनारे खड़ा यह रहस्यमयी किला अपनी अनूठी नक्काशी और पुरानी कहानियों से आपको रोमांचित कर देगा.
विंध्याचल शक्तिपीठ: पहाड़ियों के बीच मां विंध्यवासिनी के दर्शन और ऊंचाई से गंगा का नज़ारा देखना एक रूहानी अनुभव है.
मां मुंडेश्वरी मंदिर: कैमूर की चोटी पर स्थित यह भारत का सबसे पुराना जीवित मंदिर है, जहां की वास्तुकला और ऊर्जा अद्भुत है.
कुशीनगर: यहां की बुद्ध प्रतिमा और अंतरराष्ट्रीय मंदिर आपको एक अलग ही सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करते हैं.
गोरखनाथ मंदिर: हिन्दू धर्म में नाथ संप्रदाय का बहुत ही महत्वपूर्ण जगह है. यहां के मंदिर की स्वच्छता, शांति और प्रसिद्ध 'खिचड़ी मेला' हमारी सांस्कृतिक समृद्धि का अनूठा प्रतीक है.