गर्मियों में गुड़ को खराब होने से बचाने के 10 देसी नुस्खे

हमेशा गहरा रंग वाला, सख्त और सूखा गुड़ ही खरीदें.  सफेद दाग या नमी वाले गुड़ को लेने से बचें क्योंकि यह जल्दी खराब होता है. 

अगर गुड़ में थोड़ी भी नमी महसूस हो, तो स्टोर करने से पहले उसे हल्की धूप में कुछ देर सुखा लें.  इससे एक्स्ट्रा मॉइस्चर खत्म हो जाता है. 

गुड़ को सीधा डिब्बे में न रखें.  उसे अखबार या ब्राउन पेपर में अच्छी तरह लपेटकर रखें ताकि पेपर नमी को सोख ले. 

पेपर में लपेटने के बाद उसे सुतली या धागे से कसकर बांधें.  इससे बाहरी हवा अंदर नहीं जा पाती और गुड़ पिघलता नहीं है.

गांवों में गुड़ को गेहूं या चावल के ड्रम के बीच दबाकर रखा जाता है.  अनाज प्राकृतिक रूप से नमी को सोखकर गुड़ को ताज़ा रखता है. 

गुड़ को हमेशा रसोई की गर्मी और सिंक की नमी से दूर रखें.  स्टोर रूम या ऊंची अलमारी इसके लिए सबसे बेस्ट है. 

बड़े गुड़ के बजाय उसे छोटे टुकड़ों में तोड़कर स्टोर करें.  इससे आपको इस्तेमाल करने में आसानी होगी और बाकी गुड़ बार-बार हवा के संपर्क में नहीं आएगा. 

प्लास्टिक के बजाय कांच के जार या मिट्टी के बर्तन में गुड़ रखना ज्यादा फायदेमंद होता है.  मिट्टी का बर्तन गुड़ को ठंडा और सूखा रखता है. 

गीले हाथों या गीली चम्मच का इस्तेमाल कभी न करें.  जरा सी नमी भी पूरे जार के गुड़ में फफूंदी (Fungus) लगा सकती है.