कहीं आती है लाश जैसी बदबू, कोई खाता है कीड़े; दुनिया के 7 सबसे अजीब पौधे
दुनिया में कई ऐसे पौधे और फूल हैं जो अपनी अजीबोगरीब खूबियों, दुर्लभता और बनावट की वजह से वैज्ञानिकों को भी हैरान कर देते हैं.
रैफ्लेसिया दुनिया का सबसे बड़ा एकल फूल है. वर्षावनों में पाए जाने वाले इस विशालकाय फूल का कोई निश्चित समय नहीं होता. यह फूल खिलने के कुछ ही दिनों में मुरझा जाता है.
वीनस फ्लाइट्रैप एक मांसाहारी पौधा है, जो मक्खियों और छोटे कीड़ों को अपनी पत्तियों के जाल में फंसाकर खा जाता है.
हाइडनोरा अफ्रीकाना, अफ्रीका के रेगिस्तान में जमीन के नीचे उगने वाले इस परजीवी पौधे के फूल से सड़े हुए मांस की तरह तेज बदबू आती है, जिससे कीड़े इसकी तरफ खिंचे चले आते हैं.
टाइटन एरम, इसे 'कॉर्प्स फ्लावर' भी कहते हैं. कई सालों में एक बार खिलने वाले इस फूल से इंसानी लाश जैसी भयानक गंदी बदबू आती है.
छुईमुई, एक बेहद संवेदनशील पौधा है, जो किसी के भी छूनें या तेज हवा महसूस करते ही अपनी पत्तियों को तुरंत सिकोड़ लेता है.
ड्रैगन ब्लड ट्री, छतरी जैसी आकृति वाले इस अनोखे पेड़ की छाल को काटने पर गहरे लाल रंग का राल (Liquid) निकलता है, जिसे ड्रैगन का खून कहा जाता है.
वेल्विट्शिया मिराबिलिस, नामिब रेगिस्तान का यह पौधा 2,000 साल तक जिंदा रह सकता है और पूरे जीवनकाल में सिर्फ दो ही पत्तियां उगती हैं.
कीड़ों को खाना हो, छूने पर शर्माना हो या सदियों तक बिना पानी जीना, ये अनोखे पौधे साबित करते हैं कि प्रकृति से बड़ा कोई जादूगर नहीं.