दुनिया की वो 7 रहस्यमयी जगहें, जहां इंसानों की ‘नो एंट्री’! बैन की वजह जानकर चौंक जाएंगे
दुनिया में घूमने की कमी नहीं, लेकिन कुछ जगहें ऐसी भी हैं जहां इंसानों का जाना सख्त मना है. जानिए ऐसे 7 रहस्यमयी और खतरनाक ठिकानों के बारे में.
स्वालबार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट, नॉर्वेइसे ‘डूम्सडे वॉल्ट’ भी कहते हैं. यहां दुनिया की फसलों के बीज बेहद सुरक्षित माहौल में रखे गए हैं ताकि कोई भी प्राकृतिक आपदा हो जाए, बीज बच सकें. आम लोगों की एंट्री यहां बैन है.
लासकॉक्स गुफाएं, फ्रांस17,000 साल पुराने गुफा चित्रों वाली ये गुफाएं आज बंद हैं. ज्यादा भीड़ और सांस से निकलने वाली गैसों से चित्रों को नुकसान पहुंचा, तो सरकार ने आम लोगों का जाना रोक दिया.
वैटिकन सीक्रेट आर्काइव, वेटिकन सिटीयहां कैथोलिक चर्च के बहुत गोपनीय दस्तावेज रखे हैं. आम आदमी तो भूल जाए, यहां सिर्फ चुने हुए रिसर्चर ही जा सकते हैं, वो भी खास परमिशन के बाद.
नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड, भारत
अंडमान का ये द्वीप सेंटिनली जनजाति का घर है. ये लोग बाहरी दुनिया से कोई रिश्ता नहीं रखते. जो भी पहुंचता है, उस पर हमला कर देते हैं. इसलिए भारत सरकार ने यहां जाना पूरी तरह से बैन कर रखा है.
कोका-कोला सीक्रेट वॉल्ट, अमेरिकाकोका-कोला का सीक्रेट फॉर्मूला अटलांटा में एक वॉल्ट में बंद है. ये वॉल्ट म्यूजियम के अंदर है, लेकिन उसके अंदर जाना किसी के बस की बात नहीं.
एरिया 51, अमेरिका
नेवाडा का ये इलाका अमेरिकी वायुसेना का सुपर सीक्रेट बेस है. कहा जाता है कि यहां एलियंस और UFO पर रिसर्च होती है. भारी सिक्योरिटी है और आम इंसानों का यहां जाना सख्त मना है.
स्नेक आइलैंड, ब्राजील
ये द्वीप दुनिया के सबसे जहरीले सांपों का अड्डा है. गोल्डन लांसहेड नाम के सांप यहां पलक झपकते ही जान ले सकते हैं. सरकार ने यहां जाना बैन कर रखा है.
कहीं खतरा है तो कहीं ऐतिहासिक धरोहरों को बचाने की कोशिश. इन जगहों पर बैन लगाना जरूरी था ताकि प्रकृति, इतिहास और इंसानी जान, तीनों को बचाया जा सके.