90% लोग गलत तरीके से बनाते हैं चाय! कही आप भी तो उनमें से एक नहीं?
चाय भारत की जान है, लेकिन ज्यादातर घरों में बनने वाली चाय का स्वाद फीका पड़ जाता है. ढाबे जैसी मजेदार चाय के लिए सही तरीका अपनाना जरूरी है.
सबसे पहले पैन में पानी गर्म करें. पानी में एक उबाल आते ही उसमें चाय की पत्ती डालें. यही स्टेप चाय की नींव मजबूत करता है.
पानी और चाय की पत्ती को करीब 5 मिनट उबलने दें. अगर आपको मसालेदार फ्लेवर चाहिए तो इस स्टेज पर अदरक या इलायची डाल सकते हैं.
अब चाय में चीनी डालें. ध्यान रहे कि चीनी डालने का सही वक्त यही है. इसके बाद दूध डालें और चाय को धीमी आंच पर पकने दें.
दूध डालने के बाद चाय को बस 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. इससे चाय का रंग गाढ़ा और स्वाद एकदम लाजवाब हो जाएगा.
गलती नं.1 – सारी चीजें एक साथ डाल देना. ऐसा करने से दूध और चीनी जरूरत से ज्यादा उबल जाते हैं और चाय का स्वाद बिगड़ जाता है.
गलती नं.2 – पानी को बहुत ज्यादा जला देना. इससे चाय दूध से भरी-भरी हो जाती है और गैस-एसिडिटी की दिक्कत बढ़ा सकती है.
गलती नं.3 – दूध डालने के बाद चाय को लंबे समय तक उबालना. इससे चाय हैवी हो जाती है और पेट पर असर डालती है.
गलती नं.4 – पानी में चाय पत्ती और चीनी एक साथ डाल देना. चीनी को बस उतना ही पकाएं जितना घुलने में वक्त लगे.