बुलेट ट्रेन से गुजरात का सफर अब और पास – जानिए कब और कहां तक पहुंचेगा ट्रैक

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के गुजरात सेक्शन को दिसंबर 2027 तक पूरा किया जाएगा.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में दी जानकारी, गुजरात सेक्शन का काम तेज़ी से जारी.

वापी से लेकर साबरमती तक लगभग 325 किमी लंबे सेक्शन पर चल रहा है निर्माण कार्य.

यह भारत की पहली हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन परियोजना है, जिसमें शिंकानसेन तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है.

गुजरात सेक्शन के बाद, पूरे कॉरिडोर (मुंबई से साबरमती) को दिसंबर 2029 तक पूरा किया जाएगा.

बुलेट ट्रेन की गति होगी करीब 320 किमी/घंटा, जिससे यात्रा समय घटकर 2-3 घंटे रह जाएगा.

जापान की मदद से हो रहा है प्रोजेक्ट का निर्माण, JICA कर रही है फंडिंग और टेक्निकल सहयोग.

गुजरात में 8 स्टेशन बनाए जा रहे हैं, जिनमें वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा और अहमदाबाद शामिल हैं.

महाराष्ट्र में भी बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे 21 किमी लंबी सुरंग का निर्माण हो रहा है.

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट देश में ट्रांसपोर्टेशन की दिशा में एक बड़ा बदलाव लाने वाला है.