आधार में कौन सी जानकारी कितनी बार बदली जा सकती है?

नाम अपडेट: आधार में आप अपना नाम केवल दो बार अपडेट कर सकते हैं.

डेट ऑफ बर्थ अपडेट: जन्म तिथि एक बार ही बदली जा सकती है.

पता अपडेट: पता कितनी भी बार अपडेट किया जा सकता है.

मोबाइल नंबर/ईमेल अपडेट: मोबाइल नंबर और ईमेल बदलने की कोई लिमिट नहीं है.

फोटो अपडेट: फोटो बदलने की कोई सीमा नहीं, लेकिन सिर्फ आधार सेवा केंद्र पर ही बदली जा सकती है.

जेंडर अपडेट: जेंडर एक बार बदला जा सकता है.

लिमिट से ज्यादा बदलाव: अपवाद की स्थिति में क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करना होगा.

क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क: अधिक बदलाव के लिए कारण बताना और प्रूफ देना होगा.

क्षेत्रीय कार्यालय में बायोमैट्रिक के लिए 100 और डेमोग्राफिक के लिए 50 रुपये लगेंगे.

मोबाइल नंबर अपडेट जरूरी: आधार में सही मोबाइल नंबर अपडेट होना जरूरी है.