राशि के मुताबिक सावन में किस ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना है आपक लिए शुभ? मिलेगा भगवान शंकर का आशीर्वाद
मेष राशि वालों को
रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग
के दर्शन करने चाहिए. इससे जीवन में शांति और शुभ फल मिलते हैं.
वृषभ राशि के लोग सावन में
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग
की पूजा करें. दुख और कष्टों से मुक्ति मिलेगी.
मिथुन राशि वालों को
नागेश्वर ज्योतिर्लिंग
के दर्शन करने चाहिए. इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.
कर्क राशि के लिए
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग
के दर्शन शुभ हैं. शिव कृपा से मन की शांति मिलेगी.
सिंह राशि के लोग
वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग
की पूजा करें. सेहत और सौभाग्य में वृद्धि होगी.
कन्या राशि वालों को
मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग
के दर्शन करने चाहिए. वैवाहिक सुख की प्राप्ति होती है.
तुला राशि के लिए
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग
की पूजा श्रेष्ठ है. अकाल मृत्यु का भय दूर होता है.
वृश्चिक राशि वालों को
श्रीघृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग
के दर्शन करने चाहिए. दांपत्य जीवन सुखमय बनता है.
धनु राशि के लोग काशी
विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग
की पूजा करें. इससे मोक्ष की प्राप्ति संभव है.
मकर राशि वालों को
भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग
की पूजा करनी चाहिए. मंगल दोष में राहत मिलती है.
कुंभ राशि के लिए
केदारनाथ ज्योतिर्लिंग
के दर्शन शुभ हैं. सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक लाभ होता है.
मीन राशि के लोग
त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग
की पूजा करें. भौतिक सुख और खुशहाली प्राप्त होती है.