Ghibli के बाद अब इस नए फोटो ट्रेंड ने इंटरनेट पर मयाचा हलचल, फ्री में ऐसे बनाए 3D तस्वीर

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक नया ट्रेंड चल रहा है. इस ट्रेंड में लोग अपनी और अपने करीबियों की फोटो से 3D फोटो क्रिएट करके शेयर कर रहे हैं. 

यूजर्स को इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए देखकर अन्य यूजर्स भी अपनी 3D इमेज क्रिएट करने चाहते हैं. गूगल के इस नए AI इमेज टूल के जरिए किसी भी फोटो से असली जैसी दिखने वाली 3D figurine image बनाई जा सकती है. 

ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कि लेटेस्ट Gemini 2.25 Flash Image Model में मिलने वाले इस फीचर के साथ कैसे आप फ्री में अपनी 3D इमेज क्रिएट कर सकते हैं. 

सबसे पहले जैमिनी 2.5 पर अपनी तस्वीर अपलोड करना होता है. इसके बाद इसे एडिट करने के लिए एक प्रोम्पट देना होता है. 

अपनी तस्वीर अपलोड करने के लिए आपको सबसे पहले नैनो बनाना मॉडल चुनना होगा. जेमिनी पर इस केले के आइकन से पहचाना जा सकता है. 

इस आइकॉन पर क्लिक करने के बाद हमें इमेज अपलोड करना होता है तब जाकर इमेज को 3डी मॉडल में बदलने के लिए हमें प्रॉम्प्ट डालना होता है. 

प्रोम्ट में हम तस्वीर की साइज, बैकग्राउंड और वातावरण को बदलने का निर्देश जैमिनी 2.5 को देते हैं. फिर कुछ ही सेकेंड में यह मूल तस्वीर को एडिट कर इसे नैनो बनाना यानी की 3डी मॉडल में तबदील कर देता है. 

साथ ही प्रोप्ट में दिए गए बैकग्राउंड, कलर और आसपास के माहौल का भी इस्तेमाल कर इसे एकदम असली जैसा बना देता है. 

गूगल इंडिया ने यूजर्स के लिए ऐसी तस्वीरों को बनाने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए X पर एक प्रॉम्प्ट पोस्ट किया है. आपको बस इस प्रॉम्प्ट को पेस्ट करना है और सेंड पर क्लिक करना है. 

नैनो बनाना की सुविधा गूगल एआई स्टूडियो पर फ्री में उपलब्ध है. जैमिनी 2.5 का मुफ्त में इस्तेमाल ऐसी तस्वीरें बनाई जा सकती है. हालांकि इसका मुफ्त उपोयग सीमित है और सशुल्क उपयोगकर्ताओं को ज्यादा तस्वीर बनाने की लिमिट्स मिलती है.