Jagannath Rath Yatra 2025: इस साल कब निकलेगी जगन्नाथ रथ यात्रा? जानें इसका महत्व और पौराणिक कहानी
यह रथ यात्रा दुनिया की सबसे बड़ी रथ यात्रा भी कहा जाता है
जगन्नाथ रथ यात्रा एक बहुत ही खास और पवित्र त्योहार है, इस रथ यात्रा देखने देश-विदेश से लोग आते हैं.
भगवान के लिए तीन बहुत बड़े रथ लकड़ी से बनाए जाते हैं. लाखों लोग इन रथों को खींचने के लिए उमड़ते हैं. लोग मानते हैं कि रथ खींचने से उनके सारे दुख दूर हो जाते हैं.
इस दिन भगवान मंदिर से बाहर आते हैं ताकि हर भक्त उन्हें देख सके
इस दिन भगवान जगन्नाथ (श्रीकृष्ण), उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा तीन अलग-अलग बड़े रथों में बैठकर शहर में घूमते हैं
जगन्नाथ रथ यात्रा हर साल ओडिशा के पुरी शहर में मनाया जाता है.
जगन्नाथ रथ यात्रा सिर्फ एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि भगवान और भक्तों के बीच प्यार इसे देखकर किसी सपने जैसा अनुभव होता है
अब आप सोच रहे होंगे भगवान की ये यात्रा हर साल क्यों करते हैं
मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ साल में एक बार अपनी बहन सुभद्रा को उनके मायके (गुंडिचा मंदिर) लेकर जाते हैं.
इस दौरान वे कुछ दिन वहां रहते हैं और फिर वापस लौटते हैं. यही परंपरा सदियों से निभाई जा रही है.