Ahmedabad Plane Crash: पिछले 6 महीनों में भारत में हुए ये 6 बड़े हादसे, जिनसे कांप उठी देशवासियों की रूह; मारे गए सैकड़ों लोग
भारत में इस साल जनवरी से जून तक हर महीने एक बड़ी आफ़त आई..जिससे देशवासियों को शॉक लगा
यहां हम आपको बताएंगे बीते 6 महीने के दौरान हुए 6 बड़े हादसे, जानिए कैसे देश के लिए नुकसान भरे रहे साल 2025 के 6 महीने...
बीते रोज ही अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट क्रैश हो गई जिसमें 242 यात्री सवार थे.
कश्मीर घाटी के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को एक आतंकी हमला हुआ. इस हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें 25 पर्यटक थे और एक नेपाल का नागरीक था .
महाकुंभ भगदड़ हादसा रात करीब 1 बजे उस वक्त हुआ, जब संगम पर मौनी अमावस्या के स्नान को लेकर एकाएक भीड़ बढ़ने लगी.
बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए RCB की जीत के जश्न के दौरान मची थी ये भगदड़
दिल्ली स्टेशन पर ट्रेन का इंतज़ार कर रही भारी भीड़ के सामने अंतिम समय में ट्रेन के प्लेटफॉर्म को बदलने की वजह से लोगों में भगदड़ मच गई थी
मुंबई ट्रेन हादसे में पांच लोगों ने अपनी जान गवा दी थी.