Ahmedabad Plane Crash: बरामद ब्लैक बॉक्स को आखिर क्यों भेजा जा रहा है अमेरिका?

हाल ही में अहमदाबाद प्लेन क्रेश का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है.

आपको बता दें की  ब्लैक बॉक्स अपने आप में दो डिवाइस होते है जिसमें कॉकपिट वॉयस और फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर होता है.

यह डिवाइस उड़ान के दौरान की सभी जानकारी को रिकॉर्ड करके रखता है.

अगर कोई विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है ऐसे में इस डिवाइस से विमान के हादसे का पूरा विवरण मिल जाता है.

इससे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की जानकारी मिल जाती है.

जिससे ऐसी गलतियां न दोहराई जाए और भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है.

हालांकि यह डिवाइस बहुत मजबूत और आग प्रतिरोधी होता है  पर जानकारी के अनुसार इस हादसे में ब्लैक बॉक्स बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. 

जिसे अब वाशिंगटन डीसी भेजा जा रहा है और यहां के ट्रटंसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड में इसकी जांच होगी.

इस बॉक्स के साथ एक भारतीय दल भी भेजा जाएगा जो जांच के दौरान प्रोटोकॉलस् की निगरानी करेगा.