AI देगा आपदा से पहले अलर्ट! हिमाचल में बन रहा है स्मार्ट Early Warning सिस्टम

अब तक तकनीक का इस्तेमाल चैटिंग, गेमिंग और शॉपिंग में होता था, लेकिन अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) लोगों की जान बचाने का भी काम कर रहा है.

भारत के हिमाचल प्रदेश में AI तकनीक की मदद से एक ऐसा अर्ली वॉर्निंग सिस्टम तैयार किया जा रहा है, जो प्राकृतिक आपदा से पहले चेतावनी देगा.

हर साल हिमाचल में लैंडस्लाइड और बाढ़ जैसे हादसे जानलेवा साबित होते हैं. ऐसे में यह तकनीक लोगों को सुरक्षित स्थान पर समय रहते पहुंचने में मदद करेगी.

PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने हाल ही में जानकारी दी कि राज्य सरकार इस सिस्टम के लिए केंद्र सरकार की मदद से रोडमैप तैयार कर रही है.

AI बेस्ड यह सिस्टम मौसम, भूमि की स्थिति और अन्य संकेतों के आधार पर खतरे का अनुमान लगाएगा और तुरंत अलर्ट भेजेगा.

हिमाचल की यह पहल अब इटली जैसे देशों की तकनीकी प्रगति के बराबर मानी जा रही है. इटली ने हाल ही में एक स्मार्ट AI चैटबोट लॉन्च किया है.

इटली में 10 लाख से ज्यादा लोग ऐसे इलाकों में रहते हैं, जहां लैंडस्लाइड और बाढ़ का खतरा हमेशा बना रहता है. AI चैटबोट वहां इन लोगों के लिए लाइफलाइन बन रहा है.

इटली का ISPRA चैटबोट IdroGEO प्लेटफॉर्म से जुड़कर यूज़र्स को न केवल डेटा देता है, बल्कि उनकी क्वेरीज का जवाब भी देता है, बिल्कुल इंसानों की तरह.

हिमाचल का यह कदम साफ करता है कि भारत भी अब AI के स्मार्ट इस्तेमाल से आपदा प्रबंधन में नई क्रांति लाने की तैयारी कर चुका है.