भारत में पहली बार होने जा रहा नए स्मार्टफोन ब्रांड की एंट्री, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
भारत में आज यानी मंगलवार को दो बजट स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहा है. ये हैंडसेट AI+ ब्रांड के तहत लॉन्च होंगे. इन फोन के नाम Ai+ Plus और Ai+ Nova 5G हैंजसेट होंगे.
इनमें 50MP का रियल कैमार और 5000mAh की बैटरी दी जाएगी. ऐसे में आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
भारतीय समयनुसार ये लॉन्चिंग दोपहर 12:30 बजे होगी जिसे ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट Youtube पर देखा जा सकता है.
इन दोनों को एक्सक्लूसिवली Flipkart पर उपलब्ध कराया जाएगा. Realme के पूर्व CEO Madhav Seth ने हार ही में NextQunatum नाम की कंपनी शुरू की है.
इस फोन में Android बेस्ड ही ऑपरेटिंग सिस्टम है लेकिन कंपनी ने उसे अपने हिसाब से कस्टमाइज किया है और प्राइवेसी से जुड़े कुछ खास फीचर्स भी ऐड किए हैं.
Ai+ स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 5 हजार रुपये होगी. यह कीमत Ai+ Plus स्मार्टफोन की होगी. दोनों ही हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5000mAh की बैटरी दी गई है.
दोनों हैंडसेट में कई फीचर्स मिलते जुलते हैं. ये हैंडसेट 5 कलर वेरिएंट में उपलब्ध होंगे.
Ai+ Nova 5G में 6nm Unisoc T8200 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा. इसमें भी डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया है.
Ai+ Plus एक सस्ता वेरिएंट होगा. इसमें भी Unisoc का प्रोसेसर यूज किया जाएगा. साथ ही कंपनी इसमें 50MP का रियर कैमरा और 5000mAh की बैटरी देगी.