दुल्हे के बजाय, दुल्हन ने की घोड़ी पर एंट्री, अनोखी शादी का वीडियो वायरल.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे की जगह दुल्हन सफेद घोड़ी पर सवार होकर शादी में पहुंचती है.
वायरल वीडियो में दुल्हन शादी के जोड़ें में है और सजी हुई सफेद घोड़ी पर एंट्री करती है.
दुल्हन के आस-पास कैमरामैन वीडीयो रिकॉर्ड कर रहें हैं.
इस वीडियो पर 40 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं, लाखो लोगों ने इस वीडियो को देखा है.
आमतौर पर दूल्हा बैंड-बाजों के साथ घोड़ी पर आता है, लेकिन इस बार दुल्हन ने वो रोल अपने नाम कर लिया.
कमेंट बॉक्स में लोग दुल्हन की एंट्री देखकर हैरान हैं. एक यूजर ने लिखा –गजब यार, तो दूसरे ने कहा शेरनी लग रही है.