80 पार भी कैसे इतने एक्टिव हैं अमिताभ बच्चन? खुद बताया अपनी फिटनेस का राज
आयुष मंत्रालय ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर अमिताभ बच्चन का एक पुराना लेकिन बेहद प्रेरक वीडियो साझा किया है.
वीडियो के साथ लिखा कि अमिताभ बच्चन की यह प्रेरणा आपको योग की दुनिया की ओर ले आएगी.
वीडियो में अमिताभ बच्चन कहते हैं, "मैं हर रोज योग करता हूं. इसने मेरे जीवन को संवारा और वास्तव में समृद्ध किया है.
अमिताभ के अनुसार, योग को अपनाकर ही जीवन को उसकी पूरी क्षमता के साथ जिया जा सकता है.
उन्होंने कहा कि योग हमेशा उचित मार्गदर्शन और परामर्श के साथ ही करना चाहिए. गलत विधि नुकसान दे सकती है.
21 जून, विश्व योग दिवस की तैयारियों के क्रम में मंत्रालय लगातार विशेषज्ञों के माध्यम से जागरूकता फैला रहा है.
योग न केवल मांसपेशियों को मज़बूत बनाता है, बल्कि यह मानसिक शांति के लिए भी सबसे प्रभावी तरीका है.
नियमित योगाभ्यास से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर में ऊर्जा का स्तर पूरे दिन बना रहता है.
बच्चे हों, युवा हों या बुजुर्ग योग सबके लिए है. तो क्या आप भी आज से बिग बी की तरह योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे?