अमृत उद्यान आम लोगों के लिए 3 फरवरी से 31 मार्च तक के लिए खोल दिया गया है. 

3 फरवरी से खुले अमृत उद्यान में अगर आप भी जाना चाहते हैं तो आइये जानें प्रक्रिया.

यहां जाने के लिए कोई एंट्री फीस नहीं है. हालांकि, जाने से पहले ऑनलाइन बुकिंग जरूरी है.

इसके लिए आपको https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/ बुकिंग करना होगा.

वेबसाइट पर जाकर 'Amrit Udyan' या 'Plan a Visit' चुनें और अपना समय चयन करें.

एक मोबाइल नंबर से एक बुकिंग होगा. कन्फर्मेशन SMS/Email से मिलेगा.

समय पर पहुंचना जरूरी है. लेट होने पर एंट्री नहीं दी जाएगी

सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा, लेकिन प्रवेश 5 बजे तक ही संभव रहेगा.

अमृत उद्यान सप्ताह के कुल 6 दिन खुला रहेगा. रखरखाव के लिए सोमवार को इसे बंद रखा जाएगा.

इसके साथ ही कुल 57 दिनों में सोमवार के साथ ही 4 मार्च को होली के कारण ये बंद रहेगा.

परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट जगह है. यहां मौसमी फूलों की प्रदर्शनी देखने को मिलेगी.

शांति, हरियाली और फूलों की खुशबू से भरा अनुभव लेने के लिए जल्द बुकिंग कर लें.