बरसात में तुलसी की पत्तियाँ हो रही हैं खराब? इन टिप्स से होगा फायदा

बरसात का मौसम जहाँ हरियाली और ताजगी लेकर आता है, वहीं यह कई पौधों के लिए परेशानी भी बन जाता है

अधिक नमी, लगातार पानी भरना और धूप की कमी तुलसी की जड़ों को सड़ा देती है

ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि बरसात में भी आपका तुलसी का पौधा हरा-भरा और तंदरुस्त रहे, तो इन आसान उपायों को अपनाकर उसे बचा सकते हैं

पानी का सही प्रबंधन बरसात में गमले या गमले के आसपास पानी का जमाव तुलसी की जड़ों के लिए सबसे बड़ा खतरा होता है. गमले के नीचे की प्लेट को समय-समय पर खाली करते रहें ताकि पानी इकट्ठा नहीं हो पाए

धूप और हवा का ध्यान यदि मौसम साफ हो, तो गमले को ऐसी जगह रखें जहाँ सीधी धूप और हवा आसानी से पहुंचे. इससे पत्तियों पर लगी नमी सूख जाएगी और पौधा ताजा रहेगा

पत्तियों की सफाई बरसात में तुलसी की पत्तियों पर अक्सर धूल, कीड़े या फंगस लग जाते हैं. हफ्ते में एक-दो बार पौधे की पत्तियों को हल्के पानी से साफ कर लें

मिट्टी और खाद का ख्याल बरसात के मौसम में पौधे की मिट्टी में नमी ज्यादा बनी रहती है. इसलिए तुलसी के गमले में रेत और गोबर की खाद का संतुलित मिश्रण डालें ताकि पानी आसानी से निकल सके

इन छोटे-छोटे उपायों को अपनाकर आप बरसात के मौसम में भी तुलसी के पौधे को हरा-भरा रख सकते हैं

 ध्यान रखें कि तुलसी केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि आयुर्वेद में भी औषधीय गुणों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है