कई बीमारियों के लिए है रामबाण है अश्वगंधा, जानिए इसके फायदे

क्या आप जानते हैं कि एक छोटी सी जड़ी-बूटी आपकी लाइफ बदल सकती है? आइए जानते हैं अश्वगंधा के जादुई फायदे.

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में टेंशन होना आम है. अश्वगंधा आपके दिमाग को शांत करता है और स्ट्रेस लेवल (कोर्टिसोल) को कम करने में बहुत मदद करता है.

जिम जाने वालों के लिए यह बेस्ट है! यह न केवल शरीर की ताकत बढ़ाता है, बल्कि मांसपेशियों को तेजी से रिकवर करने और बॉडी बनाने में मदद करता है.

अगर रात भर करवटें बदलते रहते हैं, तो अश्वगंधा आपके काम का है. इसके सेवन से दिमाग रिलैक्स होता है और आपको घोड़े बेचकर वाली नींद आती है.

अश्वगंधा आपके ब्लड शुगर को मैनेज करने में भी मददगार है. कई रिसर्च बताते हैं कि यह शरीर में इंसुलिन बनाने की क्षमता को बेहतर करता है.

पुरुषों की फर्टिलिटी और टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ाने में यह जड़ी-बूटी बहुत ही असरदार मानी जाती है. यह अंदरूनी कमजोरी को दूर करती है.

भूलने की बीमारी हो या फोकस की कमी, अश्वगंधा दिमाग की नसों को सुरक्षा देता है. इससे आपकी याददाश्त तेज होती है और एकाग्रता बढ़ती है.

यह कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करके आपके दिल को बीमारियों से बचाता है. हेल्दी हार्ट के लिए यह एक नेचुरल सप्लीमेंट है.

आंवले के साथ इसका चूर्ण लेने से आंखों की रोशनी बढ़ती है. साथ ही, यह लिवर से गंदगी बाहर निकाल कर उसे डिटॉक्स भी करता है.

सबसे आसान तरीका है कि रात को सोने से पहले आधा चम्मच अश्वगंधा पाउडर गुनगुने दूध के साथ लें. लेकिन ध्यान रहे, इसकी तासीर गर्म होती है.

गर्भवती महिलाएं और थायराइड के मरीज इसे बिना डॉक्टर की सलाह के न लें. कोई भी हर्बल चीज़ शुरू करने से पहले एक्सपर्ट से पूछना हमेशा अच्छा रहता है!