सब छोड़िए एवोकैडो लगाइए! 1 एकड़ से होगी 10 लाख की कमाई

एवोकैडो की खेती करके प्रति एकड़ 8 से 10 लाख रुपये तक की शानदार कमाई होती है.

इसे पहाड़ी फल माना जाता था, लेकिन अब यह मैदानी और गर्म इलाकों में उग रहा है.

मैदानी इलाकों के लिए 'हस' किस्म सबसे उपयुक्त मानी जा रही है.

महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु के किसान इससे अच्छा लाभ कमा रहे हैं.

बाजार में एवोकैडो 300 से 400 रुपये प्रति किलो तक बिकता है.

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, एवोकैडो के पौधे 20×20 फीट की दूरी पर लगाने चाहिए.

बेहतर उत्पादन के लिए ड्रिप सिंचाई अपनाना जरूरी है.

दो वर्षों तक पौधों को छाया चाहिए. इसके बाद पौधा खुद को ढाल लेता है.

खासियत यह है कि एक बार पौधे फल देने लगें तो 40-50 वर्षों तक उत्पादन मिलता है.

कोयंबटूर जैसे गर्म क्षेत्रों में भी सही तकनीक अपनाकर इसकी खेती संभव है.

इसकी मांग तेजी से बढ़ी है, जिससे किसानों को बाजार आसानी से मिल जाता है.

आप भी मोटी कमाई करना चाहते हैं, तो एवोकैडो की खेती एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है.