आयुर्वेद से जानें 'ओवरथिंकिंग' का असली कारण और समस्या का निवारण

आपने ज्यादा सोचने, शक करने या काम टालने की आदत से हैं परेशान लोगों को तो देखा ही होगा.

इसके पीछे बातों के अलावा कई बीमारियां भी कारण हो सकती हैं.

आइये आयुर्वेद से जानें ओवरथिंकिंग का कारण और इसके लिए कुछ उपाय

जिन लोगों में वात और पित्त का दोष ज्यादा होता है, वे ज्यादा सोचते हैं और चिंता करते हैं. वे तुरंत नतीजा चाहते हैं. इससे उनका मन बेचैन और शरीर थका हुआ रहता है.

पित्त और कफ दोष वाले लोग काम में तेज शुरुआत करते हैं, लेकिन बाद में काम टालने लगते हैं. इससे उनकी कार्यक्षमता में दिक्कत आती है और वे जल्दी गुस्सा भी हो जाते हैं.

वात और कफ दोष वाले लोग ज्यादा सोचते हैं, पर काम कम करते हैं. वे मुश्किल काम से बचना पसंद करते हैं, जिससे उनमें आलस्य और ठहराव की स्थिति बन जाती है.

सबसे पहले, मन को शांत रखना जरूरी है. इसके बाद सोच और व्यवहार में सुधार करना भी जरूरी है.

सही दवा और सही सोच के साथ ही सही इलाज लेना भी जरूरी है. अपने ऊपर भरोसा रखने से लाभ होगा.

आयुर्वेद के अनुसार, केवल दवा लेना ही काफी नहीं है, बल्कि हमें अपनी सोच और व्यवहार में सुधार करना भी जरूरी है.