हल्दी-दूध, अदरक या तुलसी? सर्दियों में सुबह क्या पीना है सबसे बेस्ट?
सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए दिन की शुरुआत सही पेय से करना बेहद लाभकारी होता है.
हल्दी-दूध एक शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट पेय है. इसमें मौजूद करक्यूमिन शरीर की सूजन कम करता है.
यह जोड़ों के दर्द, सर्दी-जुकाम और गले की खराश से राहत दिलाता है. सुबह पीने से दिनभर ऊर्जा बनी रहती है.
अदरक वाली चाय सर्दियों में बेहद लाभकारी है. अदरक में मौजूद जिंजरोल शरीर को अंदर से गर्म रखता है.
यह चाय गले की खराश और जुकाम में राहत देती है, साथ ही ब्लड सर्कुलेशन की समस्याओं से भी बचाती है.
तुलसी का काढ़ा आयुर्वेद में 'रोग नाशिनी' माना जाता है. इसमें जीवाणुरोधी और एंटी-वायरल गुण होते हैं.
काढ़ा बनाते समय तुलसी के साथ अदरक, काली मिर्च, दालचीनी और शहद मिला सकते हैं.
अगर इन पेयों में अश्वगंधा भी मिलाया जाए, तो यह मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार की ताकत में वृद्धि करता है.
अश्वगंधा एक प्राकृतिक टॉनिक है, जो तनाव को कम करता है, नींद सुधारता है और हॉर्मोन संतुलन करता है.
सर्दियों में यह छोटी-सी आदत ना केवल ऊर्जा देती है, बल्कि बीमारियों से लड़ने के लिए कवच भी बन जाती है.