बवासीर में ऑपरेशन नहीं..! जानें आयुर्वेद के ये 5 आसान उपाय
बवासीर एक बेहद तकलीफदेह बीमारी है. इससे गुदा में सूजन, दर्द और खून आने जैसी समस्याएं होने लगती हैं.
वात, पित्त और कफ के असंतुलन के कारण बवासीर उत्पन्न होती है. इसलिए इसका इलाज उन्हें संतुलित करना है.
अगर आप बवासीर से परेशान हैं, तो सबसे पहले तैलीय और मसालेदार खाना पूरी तरह बंद कर दें.
अपनी डाइट में हरे चने, साबुत अनाज और सुपाच्य आहार शामिल करें. दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी और जूस पिएं.
3 से 5 ग्राम त्रिफला को गर्म पानी के साथ लें. यह कब्ज को तोड़ेगा और बवासीर को जड़ से खत्म करने में मदद करेगा.
रोज 1-2 चम्मच गुलकंद खाएं. दर्द और सूजन वाली जगह पर गुलाब की पंखुड़ियों का पेस्ट लगाने से भी राहत मिलती है.
अगर बवासीर में खून आ रहा है, तो 'लाजवंती' के पौधे का ताजा जूस बेहद फायदेमंद है.
एक बड़े बर्तन (टब) में गर्म पानी भरें और उसमें त्रिफला, पीपल और गूलर की छाल का उबला हुआ पानी मिलाएं.
इस गर्म पानी में कुछ देर आराम से बैठें. सिकाई के बाद प्रभावित जगह पर हल्का नारियल तेल लगा लें.
ये सभी प्राकृतिक और प्रभावी उपाय हैं, लेकिन हर शरीर की प्रकृति अलग होती है.
आयुर्वेदिक उपाय को अपनाने से पहले एक बार योग्य चिकित्सक की सलाह जरूर लें.