दांतों में झनझनाहट? आयुर्वेद के ये उपाय देंगे तुरंत राहत

गरम, ठंडा या खट्टा खाते ही अगर दांत में दर्द उठता है, तो यह झनझनाहट का संकेत है.

दांतों की ऊपरी परत (इनेमल) के कमजोर होने से नसें खुल जाती हैं और दर्द महसूस होता है.

आयुर्वेद के अनुसार सही घरेलू उपाय दांतों और मसूड़ों को दोबारा मजबूत बना सकते हैं.

सरसों का तेल+नमक: हल्की मालिश से मसूड़े मजबूत होते हैं और सेंसिटिविटी घटती है.

नारियल तेल से ऑयल पुलिंग: 2–3 मिनट कुल्ला करने से बैक्टीरिया खत्म होते हैं और नर्व्स को राहत मिलती है.

लौंग का तेल: दर्द वाले दांत पर लगाने से झनझनाहट और दर्द में तुरंत आराम मिलता है.

हल्दी का पेस्ट: प्राकृतिक एंटीसेप्टिक, जो दांतों और मसूड़ों को सुरक्षा देता है.

गलत ब्रशिंग, इनेमल घिसना, कैविटी और मसूड़ों का पीछे हटना झनझनाहट बढ़ाते हैं.

सॉफ्ट ब्रश, सेंसिटिविटी टूथपेस्ट और गुनगुने पानी से कुल्ला अपनाएं, दांत रहेंगे स्वस्थ.