बच्चे का दिमाग बनेगा सुपरशार्प, डाइट में शामिल करें ये 3 सुपरफूड्स

हर माता-पिता अपने बच्चे को स्मार्ट और इंटेलिजेंट बनाना चाहते हैं.  इसके लिए सही पोषण सबसे ज्यादा जरूरी है. 

एक्सपर्ट के अनुसार, बच्चे के जीवन के शुरुआती 1,000 दिनों में ब्रेन की ग्रोथ सबसे तेज गति से होती है. 

शुरुआती दिनों में दिया गया पोषण ब्रेन सेल्स के बीच मजबूत कनेक्शन बनाता है, जिससे मेमोरी और लर्निंग एबिलिटी बेहतर होती है. 

अखरोट में प्लांट बेस्ड ओमेगा-3 फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. 

अखरोट को हल्का भूनकर बारीक पाउडर बना लें.  इसे बच्चे के दलिए, दही या फ्रूट प्यूरी में मिलाकर दें. 

अंडे में 'कोलीन' (Choline) नामक पोषक तत्व होता है, जो ब्रेन डेवलपमेंट और मेमोरी के लिए बेहद जरूरी है. 

अच्छी तरह पके हुए और मैश किए हुए अंडे को एवोकाडो के साथ मिलाकर बच्चे को खिला सकते हैं. 

राजगिरा में प्रोटीन, आयरन और मैग्नीशियम भरपूर होता है, जो बच्चे की ओवरऑल ग्रोथ में मदद करता है. 

इसे नरम होने तक पकाएं.  इसमें मैश की हुई सब्जियां, सेब की प्यूरी या शकरकंद मिलाकर खिलाएं.