Bakrid Mehndi Design 2025: ईद के मौके पर हाथों पर लगाएं ये झुमर के डिजाइन, निखर आएगा रंग
ईद-उल-अजहा यानि बकरा ईद इस साल 7 जून 2025 को दुनियाभर में धूम-धाम से मनाई जाएगी.
इस्लामिक कैलेंडर के इस आखिरी महीने का महत्व मुसलमानों के लिए बहुत ज्यादा है. इस महीने हज की अरकान पूरी की जाती है.
हज मुसलमानों का पांचवा पिलर है. इस महीने हज किया जाता है और उससे अगले दिन कुर्बानी की अरकान पूरी की जाती है जिसे हम बकरा ईद के रूप में मनाते हैं.
बकरा ईद से एक दिन पहले चांद रात मनाई जाती है. चांद रात के मौके पर महिलाएं रात में मेहंदी लगाने की रस्म को पूरी करती हैं.
हाथों पर खूबसूरत और तरह-तरह के डिजाइन की मेहंदी लगाती है. ईद के दिन मेहंदी से सजे हाथों पर रंग-बिरंगी चूड़ियां भी पहनती हैं.
ईद-उल-अजहा के मौके पर आप अपने हाथों पर स्पेशल मेहंदी लगाना चाहती है तो हम आपको कुछ खास और स्पेशल डिजाइन के बारे में बताते हैं.
अगर आपको मेहंदी का रंग काफी ज्यादा गहरा पसंद आता है तो आपको ये झूमर वाली मेहंदी काफी पसंद आएगी.
वहीं आप इंडो अरबी मेहंदी डिजाइन भी ट्राई कर सकती है क्योंकि ये लगाने में आसान होता है और देखने में काफी रिच लुक देते हैं.
इसके अलावा आप ईद के मौके पर अपना हाथों को और सुंदर बनाना चाहती है तो आप हाथ पर ईद-उल-अजहा मुबारक का डिजाइन बनवा सकती है.