आप भी उठाना चाहते हैं नेचर और एडवेंचर का लुफ्त, तो विजिट करें बाली की ये जगहें
इंडोनेशिया का जादुई द्वीप, जिसे ‘आइलैंड ऑफ गॉड्स’ कहा जाता है. नीले समंदर, हरियाली और मंदिरों से घिरा यह डेस्टिनेशन हर यात्री का सपना है.
कूटा बीच (Kuta Beach)
बाली का सबसे मशहूर बीच. सनसेट देखने और सर्फिंग करने वालों की पहली पसंद.
उबुद (Ubud)
धान के खेतों की सीढ़ियाँ, जंगलों और कला संस्कृति से भरा शहर. योगा और मेडिटेशन प्रेमियों के लिए स्वर्ग है.
तानाह लोट मंदिर (Tanah Lot Temple)
समुद्र की लहरों के बीच खड़ा यह मंदिर बाली का प्रतीक है.खासकर सूर्यास्त के समय इसका नजारा मन मोह लेता है.
माउंट बाटूर (Mount Batur)
सूर्योदय देखने के लिए यहां की ट्रेकिंग बेहद लोकप्रिय है. पहाड़, झील और सूरज की पहली किरण एक अद्भुत दृश्य दिखाती है.
उलुवातु मंदिर (Uluwatu Temple)
समुद्र किनारे चट्टान पर स्थित यह मंदिर अपनी केचक डांस परफॉर्मेंस और शानदार व्यू के लिए प्रसिद्ध है.
बाली स्विंग (Bali Swing)
जंगल और झरनों के बीच झूलने का रोमांचक अनुभव देता है. यह इंस्टाग्रामर्स के बीच बहुत लोकप्रिय है.
नुसा दुआ (Nusa Dua)
क्रिस्टल क्लियर पानी, एडवेंचर स्पोर्ट्स और लग्ज़री होटल्स – यह जगह कपल्स के लिए उदाहरण मानी जाती है.
सेमिन्याक बीच (Seminyak Beach)
लक्ज़री रिसॉर्ट्स, कैफे और नाइटलाइफ़ के लिए मशहूर. यहाँ रिलैक्सेशन और एंटरटेनमेंट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन मिलता है.