AI पर लगाम! इन APP पर प्रतिबंध का ऐलान; क्यों निशाने पर है YouTube?
ऑस्ट्रेलियाई सरकार ऑनलाइन स्टॉकिंग टूल्स और एआई एप्स पर लगाएगी प्रतिबंध
सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि वह एब्युसिव टेक्नोलॉजी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगी.
प्रबितंध में न्यूड डीपफेक एआई टूल्स भी शामिल हैं जो कृत्रिम तरीके से किसी की भी अपमानजनक तस्वीर बनाते हैं.
सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, संचार मंत्री अनिका वेल्स ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है.
अनिका ने कहा कि तकनीकी उद्योग मिलकर ऑनलाइन स्टॉकिंग टूल्स और एआई ऐप्स तक पहुंच को प्रतिबंधित लगाया जाएगा.
उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में एआई और वैध ट्रैकिंग तकनीक की जगह है, लेकिन ऐसे ऐप्स और तकनीकों की जगह नहीं है.
बता दें ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्सेस पर प्रतिबंध लगाया है.
इतना ही नहीं बच्चों के लिए यू ट्यूब को सोशल मीडिया प्रतिबंध में शामिल करने की तैयारी है.
अब नया कानून भी अपमानजनक टूल्स तक पहुंच को प्रतिबंधित करने की जिम्मेदारी सेवा प्रदाता कंपनियों पर डालेगा.
सरकार के इस फैसले से डीपफेक सामग्री को रोकने में मदद मिलेगी और अपराधों में कमी आएगी.