बसंत ऋतु में क्या खाएं, क्या छोड़ें?

बसंत में सर्दी का 'कफ' अब सूरज की गर्मी से पिघलने लगा है, जिससे जुकाम और भारीपन बढ़ता है.

अगर आप रात में भारी, ठंडा या गरिष्ठ भोजन करते हैं, तो कफ और बिगड़ जाएगा.

रात के लिए मूंग दाल की खिचड़ी बेस्ट है. यह हल्की और सुपाच्य होती है.

बाजरा शरीर की नमी और कफ को सोखने में मदद करता है. इसे सीमित मात्रा में रात में फायदेमंद है.

भुनी हुई लौकी, तोरई और परवल खाएं. ये फाइबर से भरपूर होती हैं और पेट को हल्का रखती हैं.

मेथी का साग या पराठा इस मौसम में दवा है. इसका कड़वा स्वाद कफ को काटता है और जोड़ों के दर्द में राहत देता है.

रात में अदरक और शहद का गुनगुना पानी पिएं. यह श्वसन तंत्र को साफ करता है. अगर दूध पीना है तो हल्दी वाला ही पिएं.

बसंत की रातों में दही बिल्कुल न खाएं. यह कफ बढ़ाता है और सांस की नली को ब्लॉक कर सकता है.

रात का खाना 8 बजे तक पूरा कर लें. देर रात खाने से खाना पचता नहीं और शरीर में Toxins बनता है.

खाने में सौंठ और अजवाइन का तड़का लगाएं. हल्का और सही भोजन ही इस सुहाने मौसम में आपको बीमारियों से बचाएगा.