क्या है Bathroom Camping, जिसका Gen-Z के बीच बढ़ रहा क्रेज, अब बाथरूम है नया रिलैक्स ज़ोन?
सोशल मीडिया पर आए दिन नए-नए ट्रेंड वायरल होते हैं. इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा Bathroom Camping की हो रही है. नाम सुनकर अजीब लगेगा, लेकिन ये तेजी से लोगों की लाइफस्टाइल बनता जा रहा है.
इस ट्रेंड में लोग बिना किसी जरूरत के लंबे समय तक बाथरूम में रहते हैं. कोई म्यूजिक सुनता है, कोई वीडियो स्क्रॉल करता है और कोई बस रिलैक्स करता है.
असल में यह ट्रेंड TikTok के एक वीडियो से शुरू हुआ था. वीडियो में एक यूजर ने बताया कि वह बाथरूम में जाकर आराम करता है क्योंकि वहां उसे कोई डिस्टर्ब नहीं करता.
Gen-Z के लिए बाथरूम अब सिर्फ जरूरत की जगह नहीं, बल्कि एक पर्सनल स्पेस बन गया है. जहां वे अपने मन की बातें सोच पाते हैं और खुद को रिलैक्स कर पाते हैं.
युवा पीढी का मानना है कि ये तनाव से बचने का आसान तरीका है. ये ओवरथिंकिंग से राहत देता है, साथ ही खुद के लिए ‘मी-टाइम’ पाने का मौका भी मिल जाता है.
इसके कई फायदे भी हैं. जैसे, मानसिक सुकून मिलता है. अकेले में क्रिएटिव सोचने का मौका, मन शांत रहता है और थोड़ी देर के लिए सामाजिक दबाव से मुक्ति मिल जाती है.
हालांकि फायदे के साथ इसके नुकसान भी कम नहीं हैं. इसके कारण लोगों से दूर होने की आदत बन सकती है. साथ ही मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ना भी एक बड़ा नुकसान है.
कुछ लोग इसे मजाक मानते हैं, तो कुछ इसे सचमुच रिलैक्सेशन का जरिया. राय अलग-अलग है, लेकिन ट्रेंड तेजी से फैल रहा है.
आप इसे अपनाना चाहें तो संतुलन बनाए रखना जरूरी है. थोड़ी देर रिलैक्स करना ठीक है, लेकिन ज्यादा देर बाथरूम में समय बिताना आपकी सेहत और रिश्तों दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है.