बेलपत्र का पौधा कैसे करें घना? जानें माली का फ्री सीक्रेट
घर में लगा बेलपत्र का पौधा अगर लंबा तो हो रहा है पर घना नहीं, तो माली के ये फ्री टिप्स काम आएंगे.
पौधे का तना कमजोर या झुक रहा हो तो गमले में एक सीधी लकड़ी गाड़कर निचले हिस्से को हल्के से बांध दें.
पौधे को लंबा बढ़ाने के बजाय घना बनाने के लिए उसकी सबसे ऊपरी टहनी (सॉफ्ट स्टेम) को काट दें.
ऊपर से कटाई (Soft Pruning) करने से सीधी ग्रोथ रुकेगी और कट वाले हिस्से से ढेरों नई शाखाएं निकलेंगी.
पत्तियों पर स्प्रे बोतल से पानी छिड़कें, जिससे धूल-कीड़े साफ होंगे और पत्तियां चमकदार व स्वस्थ रहेंगी.
पौधे की पीली, सूखी या कीड़ों से खराब हुई पत्तियों को तुरंत तोड़ दें ताकि पौधे की ऊर्जा नई पत्तियों में लगे.
गमले की मिट्टी में 1 चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं, यह एंटी-फंगल की तरह काम कर जड़ों को सड़ने से बचाएगा.
गोबर के उपले को 1-2 दिन पानी में भिगोकर लिक्विड फर्टिलाइजर बनाएं और इसे गमले की मिट्टी में डालें.
गोबर के लिक्विड से पौधे को भरपूर नाइट्रोजन मिलेगा, जिससे नई पत्तियों और शाखाओं का विकास तेजी से होगा.