सफेद और झड़ते बालों का रामबाण इलाज; भृंगराज के ये फायदे कर देंगे हैरान!
आयुर्वेद में भृंगराज को शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना गया है. ये न सिर्फ बाल उगाता है, बल्कि लिवर और स्किन की कई समस्याओं को जड़ से मिटाता है.
अगर गले में दर्द है या बार-बार खांसी परेशान कर रही है, तो भृंगराज आजमाएं. इसके चूर्ण को शहद के साथ लेने से गले की खराश में तुरंत आराम मिलता है.
वहीं, अगर गैस और बदहजमी से परेशान करती हो, तो भृंगराज का ताजा रस लिवर की कार्यक्षमता बढ़ाता है और खाना पचाने में मदद करता है.
पीलिया जैसी बीमारी में शरीर बहुत कमजोर हो जाता है, ऐसे में यह रामबाण है. डॉक्टर की सलाह से इसका रस लेने पर लिवर की सूजन कम होती है और रिकवरी तेज होती है.
शरीर में वात और पित्त के बिगड़ने से कई बीमारियां जन्म लेती हैं. भृंगराज का सेवन इन दोषों को बैलेंस कर शरीर को भीतर से शांत और पुष्ट बनाता है.
चेहरे पर दाग-धब्बे या खुजली की समस्या है तो भृंगराज का लेप लगाएं. इसका काढ़ा पीने से खून साफ होता है और त्वचा में कुदरती चमक आती है.
इसे 'केशराज' यूं ही नहीं कहते, यह झड़ते बालों को रोकने का पक्का इलाज है. भृंगराज तेल से मसाज करने पर बाल जड़ से काले, घने और मजबूत बनते हैं.
अगर आपके बाल उम्र से पहले सफेद हो रहे हैं, तो भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. ये सिर की खुश्की दूर करता है और नए बाल उगाने में बहुत असरदार है.
आयुर्वेद की ये जड़ी-बूटी बेमिसाल है, बस सही तरीके से इस्तेमाल की जरूरत है. इस्तेमाल से पहले एक बार आयुर्वेदिक एक्सपर्ट या डॉक्टर की राय जरूर लें.