पकौड़े के शौकीन सावधान! डीप फ्राई के लिए रिफाइंड या घी?
डीप फ्राई में गलत तेल का इस्तेमाल आपके हार्ट के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है?
तेज आंच पर तेल गर्म करने से ऑक्सीडेशन होता है और हानिकारक ट्रांस-फैट बनते हैं.
आयुर्वेद के अनुसार, ज्यादा तला खाना पाचन अग्नि को कमजोर करता है और शरीर में 'आम' पैदा करता है.
डीप फ्राइंग के लिए देसी घी सबसे सुरक्षित है. उच्च तापमान पर भी इसके गुण नष्ट नहीं होते.
नारियल तेल में सैचुरेटेड फैट ज्यादा होता है, यह तलने के लिए एक स्थिर और हेल्दी विकल्प है.
सरसों और मूंगफली का तेल भी हाई टेम्परेचर पर स्थिर रहते हैं. लेकिन बार-बार गर्म करना नुकसानदेह है.
डीप फ्राई के लिए सोयाबीन, सूरजमुखी, कॉर्न, राइस ब्रान और ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल न करें.
कभी भी अलग-अलग तरह के तेलों को मिक्स करके डीप फ्राई न करें. तेल से धुआं उठने लगे तो उसका इस्तेमाल बंद कर दें.
तलने के लिए हमेशा मोटे तले के बर्तन का इस्तेमाल करें. तलने के बाद बचे हुए तेल को छानकर ही दोबारा प्रयोग करें.
सेहतमंद रहने के लिए घी, नारियल या सरसों के तेल का ही चुनाव करें और एक ही तेल को बार-बार इस्तेमाल करने से बचें.