मच्छरों से पाना है छुटकारा? आसपास लगा लें ये 7 पौधे
मच्छर भगाने वाले कुछ असरदार पौधों के बारे में हम आपको बता रहे हैं.
तुलसी: इसकी तेज़ खुशबू मच्छरों को घर में घुसने से रोकती है और यह कई स्वास्थ्य लाभ भी देता है.
पुदीना: यह पौधा मच्छरों को भगाने में बहुत प्रभावी है.
आप पुदीना की पत्तियों को कुचलकर त्वचा पर भी लगा सकते हैं या पानी के साथ स्प्रे करके कमरे में छिड़क सकते हैं.
सिट्रोनेला घास: यह कई मच्छर भगाने वाले उत्पादों में इस्तेमाल होता है. इसे घर के आसपास लगाने से भी मच्छर दूर रहते हैं.
लेमनग्रास: इस पौधे की महक भी मच्छरों को दूर भगाती है.
रोज़मेरी: यह पौधा मच्छरों और अन्य कीड़ों को दूर रखने में कारगर है और इसे गमलों में आसानी से उगाया जा सकता है.
लैवेंडर: इसकी प्यारी खुशबू मच्छरों को दूर रखती है और आपके मन को अच्छा करती है.
गेंदे का फूल: इस फूल की सुगंध से भी मच्छर और अन्य कीट-पतंगे दूर रहते हैं.