बड़े काम का पान! एक पत्ते के 7 फायदे; जानें उपयोग
बनारस से कलकत्ता तक मशहूर पान सिर्फ खाने का शौक नहीं है, बल्कि यह औषधीय गुणों से भरपूर है.
पान का पत्ता बायोकेमिकल तरीकों से शरीर को फायदा पहुंचाता है. विज्ञान भी अब इसके फायदों की पुष्टि कर रहा है.
यह लार और पेट के रस को बढ़ाता है, जिससे कार्ब्स आसानी से पचते हैं. खाने के बाद सादा पान खाने से पेट साफ रहता है.
पान में मौजूद यूजेनॉल कंपाउंड मुंह के कीटाणुओं को मारता है, जिससे बदबू दूर होती है और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं.
यह इंसुलिन के काम को बेहतर बनाता है और कार्ब्स के पाचन को धीमा करता है, जिससे शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता.
पान के पत्ते में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. यह शरीर में सूजन पैदा करने वाले तत्वों को रोकता है, जैसे कुछ दर्द निवारक दवाएं करती हैं.
कई रिसर्च बताती हैं कि पान के पत्तों में कुछ ऐसे कंपाउंड हैं जो कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकते हैं और उन्हें नष्ट कर सकते हैं.
यह फ्री रेडिकल्स से बचाव करता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करता है. साथ ही, यह कैंडिडा जैसे फंगस इंफेक्शन से भी लड़ता है.
पान का फायदा तभी है जब उसे अकेला या सादा खाया जाए. इसे तंबाकू या सुपारी के साथ खाना सेहत के लिए नुकसानदेह है.