पान तो यूं ही बदनाम है..! आप तो जमकर खाइये, क्योंकि इसके हैं 5 अद्भुत फायदे
भारतीय संस्कृति में पान के पत्ते का इस्तेमाल पूजा-पाठ और स्वाद के लिए होता है. लेकिन यह एक अद्भुत औषधि है.
पान के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट, सूजन-रोधी, दर्द निवारक और रोगाणुरोधी गुण होते हैं, जो पेट और त्वचा से जुड़े रोगों में मदद करते हैं.
दांत दर्द, पायरिया या खून आने की समस्या है तो पान का पत्ता लाभकारी है. खाली पेट चबाने से मसूड़े मजबूत होते हैं और पीलापन कम होता है.
पान के पत्ते की अपनी प्राकृतिक खुशबू होती है, जो मुंह से निकलने वाली दुर्गंध को कम करती है और मुंह को साफ रखती है.
अगर पेट में भारीपन, एसिडिटी या ब्लोटिंग रहती है, तो पान का पत्ता लाभकारी है. यह पाचन तंत्र मजबूत करता है और पेट ठंडा रखता है.
सर्दी-जुकाम या छाती में कफ जमा होने पर पान के पत्ते का इस्तेमाल किया जा सकता है. यह बच्चों के लिए एक आयुर्वेदिक उपाय है.
पान के पत्ते को घी में सेक कर रात के समय छाती पर लगाने से सर्दी और कफ से आराम मिलता है और छाती की जकड़न कम होती है.
पान का पत्ता मानसिक तनाव को भी कम करने में मदद करता है. इसे चबाने से तंत्रिका तंत्र को आराम मिलता है और मूड अच्छा होता है.
पान का पत्ता हाई बीपी, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है, जिससे दिल से जुड़े रोगों का जोखिम कम होता है.
पान का पत्ता आपकी सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद है. औषधीय लाभ लेने के लिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें.