भारत की नई नेशनल क्रश..नीली साड़ी में हुई वायरल..'बला की खूबसूरत'
एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल है. नीली साड़ी में मराठी सिनेमा स्टार गिरिजा ओक नई नेशनल क्रश बनी हुई है.
आप ने गिरिजा को नेटफ्लिक्स पर इंस्पेक्टर जेंडे मूवी में देखा होगा, मनोज बाजपेयी की पत्नी के रूप में.
यह फोटो तब वायरल हुई जब गिरिजा ने एक इंटरव्यू में नीली साड़ी पहनी थी.
उसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके लिए कई नेशनल क्रश वाले पोस्ट डाले जा रहे है.
सभी पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए गिरिजा ने खूशी के साथ ही AI के गलत इस्तेमाल पर भी दुख जताया.
उन्होंने कहा "कुछ तस्वीरें मेरी AI की मदद से मॉर्फ की गई हैं. उन्हें सेक्शुअलाइज और ऑब्जेक्टिफाई किया गया है. वो देखकर मैं अनकम्फर्टेबल हो रही हूं."
उन्होंने आगे कहा "मैं खुद सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती हूं और ऑनलाइन में चीजें किस तरह शेयर होती हैं, ये अच्छी तरह जानती हूं."
गिरीजा ओक का 12 साल का बेटा है. जिसे लेकर उन्होंने चिंता जताई है. साथ ही कहा आज वो सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करता पर एक दिन करेगा.