भारत ही नहीं इन देशों में भी की जाती है भोलेनाथ की पूजा, पाकिस्तान से भी है कन्केशन, नाम जानकर रह जाओगे हैरान!
जल्द ही सावन की शुरूआत होने वाली है. ये पूरा महीना हिंदू धर्म में काफी महत्व रखता है. सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा की जाती है.
कहा जाता है कि जो भागवान शिव की पूजा सच्चे मन से करते हैं उनकी हर इच्छा पूरी होती है. सावन के दिनों में बाबा भोलेनाथ के मंदिर में भक्तों का तांता लगता है
क्या आप जानते है भारत के अलावा और भी कई देश हैं जहां भोलेनाथ को पूजा जाता है. इतना ही नहीं सावन के महीने में तो इन देशों में मंदिरों के बाहर भीड़ लग जाती है.
भगवान शिव नेपाल में पूजे जाते हैं, यहां शिव का सबसे प्रसिद्ध मंदिर पशुपतिनाथ है. मान्यता है कि जो पशुपतिनाथ के दर्शन करते हैं, वो कभी भी पशु योनि में जन्म नहीं लेते.
श्रीलंका में भोलेनाथ को मुन्नेश्रवरम के रूप में पूजा जाता है. बताया जाता है कि ये मंदिर रामायण काल के वक्त से है और यहीं रावण का वध करके भगवान राम ने शिव की पूजा की थी.
मलेशिया में भी शिव मंदिर स्थित है, जिसका नाम अरुल्मिगु श्रीराजा कलिअम्मन है. इसका निर्माण 1922 में हुआ. ये पूरा कांच का बना है जिसपर करीब 3,00,00- रुद्राक्ष जड़े हैं.
इसके अलावा इंडोनेशिया में शिव जी का प्राम्बन्न मंदिर और ऑस्ट्रेलिया में मुक्ति गुप्तेश्वर मंदिर है. ये दोनों मंदिर दुनियाभर में काफी मशहूर भी हैं.
काफी कम लोग जानते हैं कि भगवान शिव के मंदिर का पाकिस्तान से भी कनेक्शन है. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कटास राज मंदिर महादेव को ही समर्पित है.
साल 2013 में साउथ अफ्रिका के जोहांसबर्ग में भगवान शिवकी अर्धनारीश्वर की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जो की 90 टन स्टील से बनी है.