दिव्यांका त्रिपाठी के साथ हुआ बड़ा हादसा, टूटी हाथ की दो हड्डी

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया का एक्सीडेंट हो गया है

दिव्यांका की टीम ने इंस्टाग्राम पर उनके और पति विवेक दहिया के प्रशंसकों को इसकी जानकारी दी है

वहीं विवेक दहिया की पीआर टीम ने यह खुलासा किया है कि,

दिव्यंका अस्पताल में भर्ती जिसकी वजह से लाइव सेशन को रद्द करना पड़ा है

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के ठीक होते ही वह लाइव आकर आप सभी से बात करेंगे

दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया की पीआर टीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए पोस्ट में लिखा है,

'हमें यह घोषणा करते हुए दुख हो रहा है कि विवेक का कल होने वाला लाइव सेशन रद्द कर दिया गया है

कुछ घंटे पहले दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया था और अब वह मेडिकल केयर में हैं, उनके ठीक होने के बाद विवेक आप सभी से मिलेंगे

हम आपकी समझ और समर्थन के लिए आपको धन्यवाद देते हैं और दिव्यंका के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करें'