गन्ना किसानों को 1 करोड़ की सब्सिडी, जानें कैसे मिलेगी?

बिहार सरकार गुड़ उत्पादन प्रोत्साहन योजना के तहत आवेदन की तारीख अब आगे बढ़ा दी गई है.

अब इच्छुक किसान और निवेशक 25 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक पोर्टल ccs.bihar.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं.

सरकार गुड़ निर्माण इकाई लगाने की कुल लागत का 50% तक अनुदान दे रही है. यह राशि यूनिट की क्षमता पर निर्भर करेगी.

 5 से 20 टन प्रतिदिन पेराई क्षमता वाली छोटी यूनिट पर सरकार आपको अधिकतम 6 लाख रुपये तक का अनुदान देगी.

21 से 40 टन प्रतिदिन गुड़ उत्पादन क्षमता वाली मध्यम यूनिट पर सरकार से 15 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता मिलेगी.

अगर आपकी यूनिट की क्षमता 41 से 60 टन प्रतिदिन है, तो आप 45 लाख रुपये तक की बड़ी सब्सिडी के हकदार होंगे.

60 टन प्रतिदिन से अधिक क्षमता वाले बड़े गुड़ प्लांट लगाने पर सरकार 1 करोड़ रुपये तक का भारी अनुदान दे रही है.

अक्सर किसानों को चीनी मिलों में गन्ना बेचने और भुगतान के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है. इससे उनकी निर्भरता खत्म होगी.

गांवों में प्रोसेसिंग यूनिट लगने से स्थानीय युवाओं को वहीं काम मिलेगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी.

इतनी मदद से राज्य में आधुनिक प्रोसेसिंग यूनिट्स स्थापित होंगी, जिससे गुड़ की गुणवत्ता सुधरेगी और बाजारों तक भेजना आसान होगा.

अगर आप भी गन्ना किसान या उद्यमी हैं, तो 25 दिसंबर से पहले ccs.bihar.gov.in पर आवेदन जरूर करें. यह आखिरी मौका है.