बिहार सरकार किसानों को चाय की खेती के लिए 50% तक सब्सिडी दे रही है, जिससे किसान कम खर्च में बंपर कमाई कर सकते हैं.
बिहार में चाय उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार 'चाय विकास योजना' चलाती है.
इस योजना के तहत, प्रति हेक्टेयर में चाय उत्पादन की लागत ₹4.94 लाख तय की गई है.
इस पर किसानों को प्रति हेक्टेयर के हिसाब से ₹2.47 लाख की भारी-भरकम सब्सिडी मिलती है, जो सीधे किसानों को दी जाएगी.
एक किसान कम से कम 0.1 हेक्टेयर और अधिकतम 4 हेक्टेयर में इस योजना का लाभ ले सकता है.
सब्सिडी का 75% पैसा पहली किस्त में और बाकी 25% पैसा बाद में जारी किया जाएगा.
बाकी 25% राशि तब दी जाएगी, जब यह सुनिश्चित हो जाएगा कि लगाए गए पौधों में से कम से कम 90% जीवित हैं.
यह योजना का लाभ किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णियाँ और कटिहार जिले के किसान उठा सकते हैं.
लाभ लेने के लिए किसान बागवानी निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन दे सकते हैं.
अधिक जानकारी के लिए किसान कॉल सेंटर के टोल-फ्री नंबर 1800-180-1551 पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक संपर्क कर सकते हैं.
इस योजना से किसान कम निवेश में ही चाय उत्पादन से जुड़कर अपनी आय को कई गुना बढ़ा सकते हैं.