भारत में फिलहाल 8 सियासी दल ऐसे हैं, जिन्हें राष्ट्रीय दलों का दर्जा हासिल है

सभी दलों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सबसे अमीर है, जिसे अरबों रुपये का चंदा मिलता है

द एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट मुताबिक, 1 साल में देश की 8 राष्ट्रीय पार्टियों की घोषित संपत्ति 1531 करोड़ रुपए बढ़ गई है

ADR की रिपोर्ट मुताबिक, 2020-21 में 8 राष्ट्रीय पार्टियों की संपत्ति 7,297.62 करोड़ रुपए थी

2021-22 के दौरान इनकी संपत्ति बढ़कर 8,829.16 करोड़ रुपए हो गई

8 राष्ट्रीय पार्टियां हैं- BJP, कांग्रेस, नेशनल कांग्रेस पार्टी, BSP, CPI, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, CPIM, तृणमूल कांग्रेस और NPEP

एक साल में राष्ट्रीय पार्टियों का रिजर्व फंड 1572 करोड़ रुपए बढ़ गया

2020-21 में राष्ट्रीय पार्टियों का रिजर्व फंड 7194 करोड़ रुपए था, जो 2021-22 में बढ़कर 8766 करोड़ रुपए हो गया