शुगर मरीजों का 'डॉक्टर', किसानों की मनी मशीन; काले आलू से 30 दिन में 4 गुना बढ़ेगी कमाई
आजकल बाज़ार में एक खास तरह का काला आलू तेज़ी से लोकप्रिय हो रहा है, जो सेहत और कमाई दोनों के लिए शानदार है.
काले आलू में कैलोरी और स्टार्च बहुत कम होता है, इसलिए यह डायबिटीज के लिए बेहतरीन माना जाता है.
विशेषज्ञों के मुताबिक, काले आलू की औषधीय उपयोगिता इसे बाकी आलू से अलग और ख़ास बनाती है.
इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह केवल 30-35 दिनों में तैयार हो जाता है, जिससे किसान कम समय में कई फसलें ले सकते हैं.
इसकी पैदावार भी काफी अच्छी है. एक जड़ से लगभग 3-4 किलो आलू प्राप्त होता है. छोटी जगह में भी अच्छी फसल ली जा सकती है.
इसकी सबसे ज़्यादा मांग फार्मेसी कंपनियों में है, जो इसे डायबिटीज की दवाओं के निर्माण में इस्तेमाल करती हैं.
कंपनियां किसानों से सीधे 130 से 150 प्रति किलो की कीमत पर काला आलू खरीदती हैं, जो सामान्य आलू से कहीं ज़्यादा है.
सही देखभाल के साथ, किसान इसकी खेती से महीने में 30-40 हज़ार तक की शानदार आय कमा सकते हैं.
अच्छी कमाई के लिए फसल को समय पर ऑर्गेनिक और केंचुआ खाद देना जरूरी है.
काले आलू की खेती छोटे प्लॉट में भी की जा सकती है. सही देखभाल और बाजार की मांग इसे आर्थिक दृष्टि से लाभकारी बनाती है.