किडनी फेल होने से पहले ये 5 संकेत देती है बॉडी
किडनी अचानक फेल नहीं होती है बल्कि, यह धीरे-धीरे संकेत देने लगती है.
किडनी शरीर की 'फिल्टर मशीन' है. खून सपाई के साथ टॉक्सिंस कर ब्लड प्रेशर को बैलेंस रखती है.
बिना वजह हर समय थकान किडनी की चेतावनी है. खराब किडनी ऑक्सीजन ले जाने वाले हार्मोन कम बनाती है.
किडनी की खराबी से दिमाग में खून में वेस्ट जमा होने से 'ब्रेन फॉग' जैसी स्थिति होती है.
बिना किसी एलर्जी या दाने के बार-बार खुजली होना किडनी में गड़बड़ी का संकेत है.
किडनी एक्स्ट्रा पानी और नमक ठीक से नहीं निकाल पाती तो पैरों, टखनों या आंखों के आसपास सूजन आती है.
किडनी की समस्या बढ़ने पर मुंह में धातु जैसा स्वाद आने लगता है. खाना बेस्वाद और भूख कम हो जाती है.
गलत खानपान, कम पानी पीना, और नींद की कमी जैसी आदतें धीरे-धीरे किडनी को कमजोर करती हैं.
इन संकेतों को हल्के में न लें. अगर आप इनमें से कोई भी लक्षण महसूस कर रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं.