कारगिल जंग में लड़ चुका है बॉलीवुड का ये सुपरस्टार, जानें कैसे मिली भारतीय सेना में एंट्री

पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए भारत ने ऑपेरशन सिंदूर लॉन्च किया था, ऑपेरशन सिंदूर में पाक स्थित 9 आतंकी ठिकानों को ढेर कर दिया.

ये पहली बार नहीं है कि जब भारत और पाकिस्तान आमने सामने हुए हो,इससे पहले 1999 में कारगिल की जंग में भारतीय सेना ने पाकिस्तानियों को हरा दिया था.

भारत की सिनेमा जगत का एक ऐसा एक्टर भी है जो कारगिल जंग का हिस्सा रह चुका है.

वो और कोई नहीं, बल्कि बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटकेर हैं।इस बात का खुलासा नाना पाटेकर ने अमिताभ बच्चन के शो केबीसी में किया था।

नाना ने कहा था कि वह कारगिल जंग के दौरान सेना की क्विक रिस्पॉन्स टीम का हिस्सा थे।

एक्टर नाना पाटेकर ने कहा कि उस समय सेना ने उन्हें मानद कैप्टन के रूप में ज्वॉइन किया था।

कारगिल जंग के दौरान वह मुगलपुरा, सोपोर, बारामुला, कुपवाड़ा और द्रास जैसे जंगी क्षेत्र में तैनात थे।

बता दें कि नाना पाटेकर एलओसी पर सेना अस्पताल में जवानों की देख-रेख भी करते थे।

उन्होंने कहा कि फिल्म प्रहार के दौरान मैंने मराठा लाइट इन्फेंट्री में ट्रेनिंग ली थी।

इसके बाद उन्होंने सेना की क्विक रिस्पॉन्स टीम में मानद कैप्टन के रूप में ज्वॉइन कर लिया!