इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली बंपर भर्तियां, जानें कैसे मिलेगी नौकरी
इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB), जो देश की आंतरिक सुरक्षा और खुफिया जानकारी का प्रमुख स्त्रोत है, ने युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर दिया है
गृह मंत्रालय के तहत आने वाले इस प्रतिष्ठित विभाग ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) और सिक्योरिटी असिस्टेंट/एग्जीक्यूटिव (SA/Exe) पदों के लिए घोषणा की है
ACIO ग्रेड-II/एग्जीक्यूटिव पदों पर 3,717 और SA/Exe पदों पर लगभग 4,987 भर्तियां निकाली गई हैं
इसके लिए ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जबकि SA पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास होना जरूरी है
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को ₹44,900 से ₹1,42,400 रुपये मासिक वेतन (लेवल-7) मिलेगा, साथ ही अन्य भत्ते भी मिलेंगे
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 19 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 10 अगस्त 2025 तक mha.gov.in या NCS पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं
इंटेलिजेंस ब्यूरो की यह भर्ती उन युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है जो राष्ट्रीय सुरक्षा और खुफिया सेवा में करियर बनाना चाहते हैं