कार की ये लाइट्स हैं खतरे का इशारा; इग्नोर किया तो इंजन होगा सीज

कार के डैशबोर्ड पर सफर के दौरान कई तरह की लाइट्स दिखाई देती हैं, जो आपकी गाड़ी की सेहत के बारे में बहुत कुछ कहती हैं.

अक्सर कई ड्राइवरों के मन में यह सवाल होता है कि आखिर इन अलग-अलग लाइट्स का मतलब क्या होता है और ये क्यों जलती हैं.

अगर कोई चेतावनी वाली लाइट गाड़ी चलाते समय लगातार जलती रहे, तो उसे भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

डैशबोर्ड पर दिखने वाली पीली या नारंगी लाइट किसी संभावित या आने वाली समस्या की शुरुआती चेतावनी देती है.

लाल रंग की लाइट जलने का मतलब है कि गाड़ी में कोई गंभीर खराबी है और इस पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है.

अगर आपके डैशबोर्ड पर 'चेक इंजन' लाइट जल रही है, तो इसका सीधा मतलब है कि इंजन में कोई समस्या हो सकती है.

लाल या चेक इंजन लाइट लगातार जलने पर गाड़ी को सुरक्षित जगह रोकें और जल्द से जल्द मैकेनिक से इसकी जांच करवाएं.

इन लाइट्स के संकेतों को समय पर समझकर आप न सिर्फ अपनी कार को बड़े नुकसान से बचा सकते हैं, बल्कि अपना सफर भी सुरक्षित बना सकते हैं.