सर्दियों में रोज लगाएं अरंडी का तेल, फर्क खुद देखें

सर्दियों में शरीर अकड़ रहा है? अरंडी का तेल देगा राहत

आयुर्वेद में अरंडी का तेल सबसे खास माना जाता है.

अरंडी का तेल शरीर और कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने वाला तेल माना गया है.

आयुर्वेद के अनुसार अरंडी का तेल वात दोष का नाशक है.

यह रूखेपन, थकान, जकड़न और दर्द में बेहद कारगर है.

जोड़ों और मांसपेशियों के लिए अरंडी का तेल वरदान है.

यह त्वचा में गहराई तक जाकर पोषण और ऊर्जा लौटाता है.

सर्दियों में शिशु से लेकर बुजुर्ग तक अरंडी के तेल की मालिश फायदेमंद है.

नाभि पर अरंडी का तेल लगाने से गैस, भारीपन, पाचन की समस्याएं कम होने लगती हैं.

गुनगुने पानी में अरंडी के तेल की कुछ बूंदें पेट को राहत देती हैं.

अरंडी तेल बालों की जड़ों को मजबूत करता है. झड़ना कम करता है और घनत्व बढ़ाता है.

चेहरे पर अरंडी का तेल दाग-धब्बे हल्के करता है और ग्लो बढ़ाता है.

आप हफ्ते में 2 बार इससे मालिश करें आपको कुछ ही दिनों में असर दिखेगा.