CBI ने अमेरिका से गिरफ्तार की मोनिका कपूर, जानिए कौन है और क्या है इनकी पूरी  कहानी

मोनिका ओवरसीज नाम की एक फर्म चलाती थी, मोनिका ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर ली शिपिंग बिल, इनवॉइस और बैंकों के फर्जी एक्सपोर्ट डॉक्यूमेंट्स बनाए.

मोनिका ओवरसीज नाम की एक फर्म चलाती थी, मोनिका ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर ली शिपिंग बिल, इनवॉइस और बैंकों के फर्जी एक्सपोर्ट डॉक्यूमेंट्स बनाए.

इसके बाद उन्होंने अपना लाइसेंस बेच दिया, जिससे हुई गड़बड़ियों से सरकार को करीब 1.44 करोड़ रुपये की चपत लगी.

CBI ने अमेरिका से मोनिका कपूर  को गिरफ्तार किया है

मोनिका पर अपने भाइयों के साथ मिलकर भारत में फेक कस्टम ड्यूटी से जुड़ा करोड़ों का फ्रॉड करने का आरोप है.

इन आरोपों से बचने के लिए वह लंबे समय से अमेरिका में रह रही थी, ताकि वह गिरफ्तारी से बच सके, भारत को 26 साल से मोनिका की तलाश थी.

CBI के मुताबिक, मोनिका कपूर पर आरोप है कि उसने कुछ कंपनियों के साथ मिलकर फर्जी डॉक्यूमेंट्स के जरिए कस्टम ड्यूटी से बचने की कोशिश की थी, इससे सरकार को करोड़ों का नुकसान हुआ

ये एक बड़ा आर्थिक अपराध (Economic Offense) है, जिसमें इंटरनेशनल एंगल भी जुड़ गया था, दरअसल, मोनिका लंबे समय से अमेरिका में रह रही थी,

CBI अब मोनिका कपूर को भारत लाकर उससे पूछताछ करेगी, माना जा रहा है कि उसके खिलाफ दर्ज फेक कस्टम ड्यूटी केस में कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं.