चांद का चक्कर लगाते उसके और करीब पहुंचा चंद्रयान 3, सफलता से बदला ऑर्बिट

रात करीब 11.30 बजे चंद्रयान ने चंद्रमा का चक्कर काटते हुए फिर से अपने ऑर्बिट को बदल लिया है

इसने चंद्रमा की कक्षा के अंदर चंद्रयान-3 को उसके और नजदीक पहुंचाने की कवायद सफलतापूर्वक पूरी कर ली है

इंजनों की रेट्रोफायरिंग ने इसे चंद्रमा की सतह के करीब ला दिया, जो अब 170 किमी x 4313 किमी है

कक्षा को और कम करने का अगला कार्यक्रम 9 अगस्त को देर रात 1 से 2 बजे के बीच निर्धारित है

17 अगस्त तक तीन और प्रक्रिया होंगी जिसके बाद लैंडिंग मॉड्यूल, जिसमें लैंडर और रोवर शामिल हैं

इसके बाद, चंद्रमा पर अंतिम लैंडिंग से पहले लैंडर पर ‘डी-ऑर्बिटिंग’ प्रक्रिया होगी

यह 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करेगा

इससे पहले 'चंद्रयान-3' शनिवार को चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित हो गया